Type Here to Get Search Results !

ad

ADD


 

Radaur- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन बोले बेटी को मार डाला

Married woman dies under suspicious circumstances

भाई की शिकायत पर उसके पति सहित 4 लोगों के खिलाफ साक्ष्य मिटाने व हत्या के आरोप में धारा 201 व 302 के तहत मामला दर्ज किया है..


रादौर
NEWS। गांव जगूडी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर उसके पति सहित 4 लोगों के खिलाफ साक्ष्य मिटाने व हत्या के आरोप में धारा 201 व 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायत में विवाहिता के भाई घेसपुर निवासी बिंटू का कहना है कि उसकी बहन की करीब 8 वर्ष पहले जगूडी निवासी रिंकू के साथ शा दी हुई थी। लेकिन शादी के बाद ही वह उसे दहेज के लिए तंग करते थे व उसके साथ मारपीट भी करते थे। कई बार नशे की हालत में रिंकू ने उसकी बहन को जान से मारने की भी कोशिश की। 

सोमवार को उसकी ससुराल से उनके पास फोन आया कि उसकी बहन बीमार है। जब वह उसे देखने के लिए गांव पहुंचे तो वहां उन्हें उसकी बहन मृत मिली। जिसके गले पर निशान थे। उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर मारा है। जब उन्होंने उसका संस्कार न करने बारे कहा तो उन्होंने जबरन उसका संस्कार भी करवा दिया।  उसकी बहन की हत्या करने में उसका पति रिंकू, सास प्रीतो देवी, देवर मांगा राम व सतीश कुमार का हाथ है।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad


ADD


 

ads